गाजीपुर जनपद के जैतपुरा गांव में अमर शहीद महेश कुशवाहा की स्थापित प्रतिमा का अब तक अनावरण न होने से ग्रामीणों, क्षेत्रवासियों , प्रबुद्धजनों में भारी आक्रोश व्याप्त है। इस मुद्दे को लेकर में एक बैठक गाजीपुर घाट तलिया पर रामनरेश कुशवाहा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजसेवी एवं युवाओं ने भाग लिया और अपनी नाराजगी व्यक्त की।
बैठक में रामनरेश कुशवाहा ने कहा कि देश की रक्षा करते हुए सर्वोच्च बलिदान देने वाले अमर शहीद महेश कुशवाहा की स्मृति में स्थापित प्रतिमा का शीघ्र अनावरण होना चाहिए। अनावरण 12 तारीख को होना था लेकिन किसी कारणवश नहीं हो पाया और शहीद के नाम से जो शिलापट्ट लगा था उसको भी अराजकतत्वों द्वारा तोड़ दिया गया,और अराजकतत्वों द्वारा शहीद परिवार के लोगों को धमकी दी जा रही है,
भाजयुमो जिला अध्यक्ष ने कहा कि शहीदों का सम्मान पूरे समाज का दायित्व है और इस मामले में किसी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। बैठक में सर्वसम्मति से प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द अनावरण कार्यक्रम आयोजित कराने की मांग की गई।
वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र कोई सकारात्मक पहल नहीं की गई तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। बैठक के अंत में अमर शहीद महेश कुशवाहा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया तथा प्रशासन से सम्मानजनक ढंग से प्रतिमा का अनावरण कराने की मांग दोहराई गई। इस अवसर पर गांव के अनेक गणमान्य लोग एवं युवा उपस्थित रहे।कार्यक्रम का आयोजन विश्व प्रकाश अकेला द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अवधेस राजभर जी, राम नरेश कुशवाहा,सुधाकर कुशवाहा, रामेश्वर कुशवाहा,गुलाब कुशवाहा, विश्व प्रकाश अकेला, जयप्रकाश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा, अभय कुशवाहा, संतोष कुशवाहा, त्रिलोकी कुशवाहा, सुरेश बिन्द, बबलू कुशवाहा, अशोक कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
