भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष बने गिरीश नारायण राय


गिरीश नारायण राय बने भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष

 

सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता

 

मऊ – विधानसभा चुनाव 2027 के पहले भारतीय जनता पार्टी ने लगभग अपने सभी मोर्चा का गठन कर दिया है, युवा मोर्चा का गठन अभी बाकी है।इसी क्रम में जनपद मऊ में किसान मोर्चा का गठन करते हुए पार्टी ने अपने पुराने कार्यकर्ता के ऊपर विश्वास जताते हुए जिलाध्यक्ष के रूप में गिरीश नारायण राय को किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाया है। गौरतलब है कि घोसी विधानसभा अंतर्गत पकड़ी गांव निवासी गिरीश नारायण राय के पिता विरेन्द्र राय भारतीय जनता पार्टी के पुराने कार्यकर्ता रहे हैं जो कि विभिन्न पदों पर रहते हुए घोसी विधानसभा सीट से विधायकी का चुनाव भी लड़े थे। बताते हैं कि इनके संबंध भाजपा के शीर्ष लोगों से थे हांलांकि बाद में राजनीति से संन्यास लेकर यह शारदा माता मंदिर मैहर चले गए जहां पर उन्होंने कठिन साधना की और विगत वर्षों उनका देहांत हो गया था।अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाते हुए गिरीश नारायण राय ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की और 2009 में दोहरीघाट मंडल अध्यक्ष बने इसके बाद 2012 में ज़िला कोषाध्यक्ष एवं 2020 में जिला कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष बने ।इनके लंबे राजनीतिक अनुभव एवं पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए भारत प्रदेश नेतृत्व ने किसान मोर्चा का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। जिलाध्यक्ष बनने के बाद गिरीश राय समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई।जिसके बाद सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लग गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें