रक्षाबंधन पर ब्रह्माकुमारी बहनों ने बांधी राखी, प्रेम, पवित्रता और भाईचारे का दिया संदेश


आफ़ताब आलम | घोसी       

घोसी, मऊ। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों की ओर से विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ब्रह्माकुमारी बहनों ने सैकड़ों भाई-बहनों को राखी एवं रक्षा सूत्र बांधकर पर्व की शुभकामनाएं दीं। उपस्थित लोगों ने प्रेम, शांति, सद्भाव और भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी बहनों ने रक्षाबंधन के आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व केवल कलाई पर धागा बांधने तक सीमित नहीं है, बल्कि आत्मिक प्रेम, पवित्रता, श्रेष्ठ संकल्प और आपसी सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने लोगों से परमात्मा के बताए मार्ग पर चलने तथा जीवन से बुराइयों और व्यसनों को दूर करने का आह्वान किया।

बहनों ने कहा कि वर्तमान समय में बाहरी सुरक्षा के साथ-साथ अपने विचारों और भावनाओं की रक्षा करना भी आवश्यक है। सकारात्मक सोच, पवित्र भावनाएं और अच्छे संस्कार जीवन को सही दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने लोगों को नकारात्मकता से दूर रहकर दूसरों के प्रति सम्मान और प्रेम की भावना रखने तथा समाज में शांति और भाईचारे को बढ़ावा देने का संकल्प कराया।

इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने ब्रह्माकुमारी बहनों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के सामाजिक एवं आध्यात्मिक कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में आपसी प्रेम और सद्भाव को मजबूत करते हैं। उन्होंने परमात्मा के प्रति सच्चे स्नेह और निरंतर स्मरण के अपने अनुभव भी साझा किए।

कार्यक्रम में दोहरीघाट-इब्राहिमाबाद के ग्राम प्रधान मनीष राय सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। ब्रह्माकुमारी बहनों ने सभी भाई-बहनों को बारी-बारी से राखी बांधकर उनके सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। राखी बंधवाने के दौरान लोगों में खासा उत्साह दिखाई दिया।

कार्यक्रम में राम लखन, राजकुमार, राम नगीना, राजेश, फूल बदन, सतीराम, फतीगन, नागेश्वर, मंजू, गायत्री, शिल्पा, संगीता, ज्योति, ललमुनी, मीरा, बिनु, नीलम, दिव्या सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें