धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मधुबन (मऊ)। दहेज हत्या के मामले में वांछित चल रहे एक युवक और महिला को मधुबन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को ग्राम सिकड़ीकोल से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी मधुबन दिनेशदत्त मिश्रा के नेतृत्व में थाना मधुबन पुलिस टीम ने 18 अगस्त 2026 को ग्राम सिकड़ीकोल में दबिश देकर वांछित अभियुक्त संजय कुमार पुत्र रामसरीख प्रसाद तथा अभियुक्ता कौशल्या देवी पत्नी रामसरीख प्रसाद को गिरफ्तार किया।
दोनों के खिलाफ थाना मधुबन में मु0अ0सं0 147/2026 के तहत धारा 115(2), 352, 85, 80(2) बीएनएस एवं 3/4 डीपी एक्ट में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया।
गिरफ्तार आरोपी:
- संजय कुमार पुत्र रामसरीख प्रसाद, निवासी सिकड़ीकोल, थाना मधुबन, मऊ।
- कौशल्या देवी पत्नी रामसरीख प्रसाद, निवासी सिकड़ीकोल, थाना मधुबन, मऊ।
गिरफ्तारी का स्थान: ग्राम सिकड़ीकोल, थाना मधुबन, जनपद मऊ।
गिरफ्तारी की तारीख: 18 अगस्त 2026।
