कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कामायनी एक्‍सप्रेस को दिखाई हरी झंडी, करीमुद्दीनपुर स्‍टेशन पर नियमित ठहराव शुरू


बाराचंवर। हर हर महादेव के उद्घोष से जनता ने किया ट्रेन का स्वागत

वाराणसी!पूर्वोत्तर रेलवे के वाराणसी मंडल के वाराणसी-छपरा रेलखण्ड के करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर 11071/11072 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया कामायनी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव दिनांक 17 अगस्त 2026 से प्रारंभ हो गया है । इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जहूराबाद विधायक, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के (पंचायती राज,अल्पसंख्यक कल्याण व मुस्लिम हज एवं वक्फ विभाग) मंत्री ओमप्रकाश राजभर ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधा एवं क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप यात्री सेवाओं के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैंमंत्री ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि करीमुद्दीनपुर में कामायनी एक्सप्रेस का ठहराव क्षेत्र की जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति है। इससे मुहम्मदाबाद, जहूराबाद तथा आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को मुंबई सहित देश के विभिन्न महानगरों तक आवागमन में सुविधा मिलेगी।राज्यसभा सांसद नीरज शेखर ने कहा कि इस ठहराव से विद्यार्थियों, नौकरीपेशा लोगों, व्यापारियों तथा महाराष्ट्र एवं मुंबई में रहने वाले प्रवासी परिवारों को विशेष लाभ मिलेगा।इस अवसर पर बलिया के लोकसभा सांसद सनातन पांडेय ने कामायनी एक्सप्रेस के ठहराव को क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग की पूर्ति बताते हुए इसे क्षेत्र के विकास एवं बेहतर रेल कनेक्टिविटी की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।ट्रेन के करीमुद्दीनपुर स्टेशन पहुंचने पर उपस्थित नागरिकों ने उत्साहपूर्वक स्वागत किया। स्थानीय नागरिकों द्वारा लोको पायलट दीपेश राय जो करीमुद्दीनपुर के निवासी हैं एवं ट्रेन के गार्ड का माल्यार्पण एवं मिठाई खिलाकर अभिनंदन किया गया।करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस के नियमित ठहराव के प्रथम दिन यात्रियों में विशेष उत्साह देखा गया। प्रथम दिन स्टेशन पर लगभग ₹6,000 मूल्य के टिकटों की बिक्री हुई।इसके पूर्व अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी मंडल, अशोक कुमार वर्मा ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों, क्षेत्रीय नागरिकों एवं अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर कामायनी एक्सप्रेस का नियमित ठहराव प्रारंभ होने से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क की सुविधा मिलेगी । गाड़ी संख्या 11071 लोकमान्य तिलक टर्मिनस–बलिया कामायनी एक्सप्रेस करीमुद्दीनपुर स्टेशन पर प्रतिदिन 13:13 बजे पहुंचेगी तथा 13:15 बजे प्रस्थान करेगी। वापसी में गाड़ी संख्या 11072 बलिया–लोकमान्य तिलक टर्मिनस कामायनी एक्सप्रेस 21:53 बजे करीमुद्दीनपुर पहुंचेगी तथा 21:55 बजे प्रस्थान करेगी।कार्यक्रम में अपर मंडल रेल प्रबंधक अशोक कुमार वर्मा, मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार इंजीनियर पुष्पेंद्र कुमार बैस, मंडल वाणिज्य प्रबंधक आलोक श्रीवास्तव, मंडल विद्युत इंजीनियर (ऑपरेशन) नीतीश शुक्ला, सहायक परिचालन प्रबंधक लवलेश राय, सहायक सुरक्षा आयुक्त (छपरा) अजय कुमार सहित रेलवे अधिकारी, भाजपा जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश राय,पूर्व सांसद जगदीश कुशवाहा,भाजपा नेता आनंद राय मुन्ना,पं श्याम राज तिवारी,कृष्णानन्द राय,बिनोद राय गुड्डू ,अनिल राय जिला पंचायत सदस्य, सत्येन्द्र यादव सदस्य जिला पंचायत,डाक्टर दिनेश चन्द्र राय, विपिन बिहारी सिंह टुनटुन, देवेन्द्र सिंह देवा, मृत्युंजय राय बुल्लू,सरोज राय,भारत भूषण पाण्डेय, यशवंत सिंह,अवनीश राय, आशुतोष राय,राम चन्द्र सिंह,ओम प्रकाश पाण्डेय,विजय शंकर तिवारी,सुनील कुमार राय, विश्राम यादव, जनार्दन राय,राम सागर यादव सदस्य जिला पंचायत, मनोज सिंह,आलोक राय,राजेश राय,छांगुर राय, दिनेश पाण्डेय,नीरज यादव,राजेश राय बब्लू,डिंपल राय,राकेश पाण्डेय समेत भारी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें