हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को याद रखना चाहिए-डा0 मसूद अहमद 


बाराचंवर। गाजीपुर जनपद के ताजपुर स्थित ताज पब्लिक स्कूल में 15 अगस्त के शुभ अवसर पर ताज पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य डॉक्टर रियाजुद्दीन अंसारी ने ध्वजारोहण किया, उन्होंने अपने वक्तव्य में छात्रों और अभिभावकों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज ही के दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा भारत देश अंग्रेजों की गुलामी से आजाद हुआ था उसके बाद हर वर्ष हम इस दिन को राष्ट्र पर्व के रूप में मनाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक डॉ० मसूद अहमद ने बच्चों के कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि हमें देश के प्रति अपने कर्तव्य को याद रखना चाहिए और देश प्रेम को सर्वोच्च स्थान देना चाहिए। आपसी एकता ,भाईचारा कायम रखने से ही देश आगे बढ़ेगा और हम तरक़्क़ी की राह पर आगे बढ़ेंगे। कार्यक्रम में बच्चों ने लघु नाटक, कविता ,भाषण और स्किट के द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और योगदान को याद किया। विशेष कर कक्षा 4 के बच्चों द्वारा प्रस्तुत नाटक

‘ उधम सिंह ‘ को दर्शकों ने बहुत पसंद किया। कार्यक्रम में विनीत शर्मा, सत्यम यादव , आदित्य शर्मा, संतोष, अवधेश, आलोक यादव , सुरेश जी , उमेश यादव , धनंजय यादव , अमित राय, शशिकांत सिंह, प्रवीण सिंह, हाफिज़ शमशुल हुदा, प्रभात राय के अलावा ढेर सारे अभिभावक गण मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें