CEIR पोर्टल से मऊ पुलिस ने बरामद किए 13 गुम मोबाइल, मालिकों को लौटाए


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मुहम्मदाबाद गोहना। थाना मुहम्मदाबाद गोहना की साइबर पुलिस टीम ने तकनीकी माध्यम से गुम और खोए हुए 13 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। बरामद मोबाइल फोन की कुल अनुमानित कीमत करीब 3.08 लाख रुपये बताई गई है।

पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी मुहम्मदाबाद गोहना जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में साइबर पुलिस टीम ने 10 सितंबर को यह सफलता हासिल की।

पुलिस के अनुसार, CEIR (Central Equipment Identity Register) पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के आधार पर साइबर टीम ने तकनीकी माध्यम से गुम मोबाइल फोन की लगातार निगरानी और खोजबीन की। अथक प्रयास के बाद टीम ने 13 मोबाइल फोन बरामद किए।

बरामद मोबाइल में रेडमी के चार, सैमसंग के दो, वीवो के दो, रियलमी के दो, ओप्पो के दो और आईटेल का एक मोबाइल शामिल है। सभी मोबाइल की अनुमानित कीमत करीब तीन लाख आठ हजार रुपये है।

पुलिस ने आवश्यक सत्यापन और विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद मोबाइल फोन के वास्तविक स्वामियों की पहचान की और उन्हें उनके फोन वापस सौंप दिए। लंबे समय बाद अपना मोबाइल वापस मिलने पर स्वामियों ने मऊ पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई की सराहना करते हुए आभार जताया।

मोबाइल गुम होने पर तुरंत करें शिकायत

मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। इसके अलावा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर भी संपर्क किया जा सकता है। पुलिस के अनुसार, समय पर शिकायत मिलने से गुम मोबाइल की तलाश और बरामदगी में मदद मिलती है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें