मऊ में साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को लौटाए गए 10 हजार रुपये


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मोबाइल हैक कर UPI के जरिए खाते से निकाली गई थी रकम, साइबर पुलिस टीम ने MRM पोर्टल के माध्यम से कराई वापसी

मऊ। थाना सरायलखंसी क्षेत्र में साइबर ठगी के शिकार हुए एक व्यक्ति को पुलिस ने राहत दिलाते हुए उसके खाते से फ्रॉड के जरिए निकाले गए 10 हजार रुपये वापस करा दिए। साइबर पुलिस टीम ने यह कार्रवाई MRM पोर्टल के माध्यम से की।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में साइबर फ्रॉड की रोकथाम और जागरूकता के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना सरायलखंसी की साइबर पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

बताया गया कि पीड़ित के मोबाइल को हैक कर UPI के माध्यम से उसके खाते से 10 हजार रुपये की साइबर ठगी की गई थी। शिकायत मिलने के बाद साइबर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए रकम को ट्रेस करने की कार्रवाई शुरू की। प्रयास के बाद 10 हजार रुपये की पूरी धनराशि पीड़ित को वापस करा दी गई।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें और फर्जी कॉल, KYC अपडेट, निवेश, लोन या पार्ट टाइम जॉब के नाम पर होने वाली ठगी से सावधान रहें। OTP, बैंक संबंधी जानकारी या अन्य गोपनीय जानकारी किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें