सामूहिक दुष्कर्म, धमकी और अश्लील तस्वीर वायरल करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ/घोसी। सामूहिक दुष्कर्म, धमकी देने और अश्लील तस्वीर वायरल करने के मामले में वांछित आरोपी को घोसी पुलिस ने महाराष्ट्र से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की गिरफ्तारी 9 सितंबर को महाराष्ट्र के मीरा भयंदर-वसई विरार क्षेत्र से की गई। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट प्रक्रिया के बाद मऊ लाई और 10 सितंबर को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसका चालान कर दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी घोसी सत्येंद्र भूषण तिवारी के निर्देशन में घोसी पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

पुलिस ने बताया कि मामले में थाना घोसी में मु0अ0सं0 349/2026 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं तथा आईटी एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज है। मामले में वांछित आरोपी राजू गुप्ता पुत्र सुभाषचंद गुप्ता, निवासी ग्राम गोसंदेपुर, थाना करंडा, जनपद गाजीपुर, वर्तमान निवासी भयंदर पूर्व, ठाणे, महाराष्ट्र को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस टीम ने आरोपी को 9 सितंबर को जहांगीर स्टेट, थाना काशीमीरा, जिला मीरा भयंदर-वसई विरार, महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे थाना घोसी लाया गया। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया।

पुलिस के मुताबिक मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें