दोहरीघाट में महिला ने सरयू नदी में कूदने का किया प्रयास, पुलिस ने बचाया


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

दोहरीघाट (मऊ)। पारिवारिक विवाद के चलते बुधवार शाम एक महिला अपने चार वर्षीय बच्चे को लेकर सरयू नदी के पुल पर पहुंच गई और नदी में कूदने का प्रयास करने लगी। सूचना मिलते ही पीआरवी-8238 और थाना दोहरीघाट पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महिला व उसके बच्चे को सकुशल बचा लिया।

पुलिस के अनुसार, कोपागंज थाना क्षेत्र के खुखुंदवा गांव निवासी कविता राजभर (25) पत्नी ज्ञान चंद राजभर बुधवार शाम करीब चार बजे अपने चार वर्षीय बेटे शिवांश के साथ दोहरीघाट सरयू नदी के पुल पर पहुंची थी। पारिवारिक विवाद के चलते वह नदी में कूदने का प्रयास कर रही थी।

सूचना मिलते ही पीआरवी-8238 की टीम और थाना दोहरीघाट पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए महिला और उसके बच्चे को सकुशल अपने संरक्षण में लिया और थाने ले आए।

बाद में पुलिस ने महिला और उसके बच्चे को उसके रिश्तेदार शुभम राजभर पुत्र नंदलाल राजभर, निवासी विजरवा थाना मुबारकपुर, आजमगढ़ की सुपुर्दगी में दे दिया। पुलिस की तत्परता से महिला और उसके मासूम बच्चे की जान बच गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें