मऊ में नाबालिग अपहरण कांड का खुलासा: 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। जनपद मऊ की घोसी थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अपहृत किशोरी को सकुशल बरामद कर उसके परिजनों को सौंप दिया। पुलिस की इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है।

पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में थाना घोसी पुलिस लगातार अभियान चला रही थी।

इसी क्रम में शनिवार 1 अगस्त 2026 को सुबह करीब 8:10 बजे थाना घोसी पुलिस क्षेत्र में गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने भिखारीपुर मंदिर के पास दबिश देकर अपहरण के मामले में वांछित आरोपी चन्द्रिका पुत्र सत्येन्द्र चौहान, निवासी ग्राम सोहिलपुर, थाना घोसी, जनपद मऊ को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अपहृत नाबालिग पीड़िता को भी सकुशल बरामद कर लिया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध थाना घोसी में मु0अ0सं0 102/2026 के तहत धारा 137(2)/87 बीएनएस एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 3/4 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज है। आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

मऊ पुलिस ने कहा कि महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें