मऊ में दो लोगों की गोली मारकर हत्या की सूचना से मचा हड़कंप, जांच में फर्जी निकली खबर


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

नवागत एसपी के कार्यभार संभालते ही पुलिस महकमे में मची खलबली, चर्च कंपाउंड में भारी पुलिस बल ने संभाला मोर्चा

मऊ। नवागत पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार सिंह के कार्यभार संभालते ही शहर के चर्च कंपाउंड इलाके में दो लोगों की गोली मारकर हत्या किए जाने की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी आनन-फानन में मौके पर पहुंच गए। हालांकि, घटनास्थल पर जांच-पड़ताल के दौरान गोली चलने और दो लोगों की हत्या की सूचना फर्जी निकली।

मामला शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के चर्च कंपाउंड इलाके का है। दो लोगों को गोली मारे जाने की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी, कोतवाल समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी जुटाई और सूचना की जांच की। जांच के बाद सूचना की पुष्टि नहीं हुई।

इस मामले में क्षेत्राधिकारी नितेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति की जांच कर रही है। उन्होंने मामले में आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन भी दिया।

 

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें