कट्टा सटाकर चेन, ₹20 हजार और मोबाइल लूटने वाला वांछित बदमाश गिरफ्तार, तमंचा बरामद


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र में कट्टा सटाकर सोने की चेन, 20 हजार रुपये नकद और मोबाइल लूटने के मामले में पुलिस ने वांछित चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके पास से लूट के 1400 रुपये, 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद करने का दावा किया है। इस मामले में तीन आरोपी पहले ही गिरफ्तार होकर जेल जा चुके हैं।

गुप्ता मेडिकल स्टोर, बढ़ुआ गोदाम के पास नौ अगस्त को बाइक सवार बदमाशों ने ताजोपुर डाडेपुर निवासी जयप्रकाश मौर्य को कट्टा सटाकर सोने की चेन, 20 हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया था। पीड़ित की तहरीर पर सरायलखंसी थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था।

पुलिस के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के आधार पर तीन आरोपियों को पहले गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका था। जबकि एक आरोपी फरार चल रहा था। शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर पनियरा रेलवे अंडरपास के पास से भरकुंआ खंडेरायपुर निवासी प्रदीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस का दावा है कि आरोपी के कब्जे से लूट की रकम में से 1400 रुपये के अलावा 315 बोर का अवैध तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई है।

पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ रानीपुर थाने में चोरी और अन्य मामलों के कई मुकदमे पहले से दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें