वाराणसी: ड्रग विभाग ने वाराणसी में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से करोड़ों रुपये के नशीले कफ सिरप की खरीद-बिक्री करने वाले एक बड़े सिंडिकेट का भंडाफोड़ किया है इस मामले में कुल 28 दवा कारोबारियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इस अवैध कारोबार के सिंडिकेट सरगना माने जा रहे शुभम जायसवाल और उसके पिता भोला प्रसाद पर भी मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों बाप-बेटा ‘शैली ट्रेडर्स’ के मालिक हैं विभाग की जांच में सामने आया है कि इन कारोबारियों ने करोड़ों रुपये का कफ सिरप खरीदा और बेचा, जिसका इस्तेमाल नशे के लिए किया जा रहा था।
झारखंड से सप्लाई, बिहार में बिक्री प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह गिरोह झारखंड से भारी मात्रा में कफ सिरप मंगवाकर विभिन्न राज्यों में उसकी सप्लाई करता था बताया जा रहा है कि इस नशे वाले कफ सिरप की बिक्री मुख्य रूप से पड़ोसी राज्य बिहार में नशे के उद्देश्य से की जाती थी।
अन्य राज्यों में भी दर्ज है केस शुभम और भोला प्रसाद के खिलाफ यह पहली कार्रवाई नहीं है गाजियाबाद में भी इन दोनों पर इसी तरह के अवैध कारोबार को लेकर पहले से ही केस दर्ज है।इस बड़े रैकेट का खुलासा होने के बाद, पुलिस ने सिंडिकेट के सरगना शुभम और भोला प्रसाद की धरपकड़ के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है।
