मऊ में मनोज कुमार सिंह बने निरीक्षक, एसपी ने कंधों पर स्टार लगाकर दी बधाई


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। पुलिस विभाग में पदोन्नति के क्रम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह को निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने पर पुलिस अधीक्षक मऊ ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक ने मनोज कुमार सिंह के कंधों पर स्टार लगाकर उन्हें नए पद की जिम्मेदारी सौंपी।

मनोज कुमार सिंह वर्तमान में प्रभारी एसओजी के पद पर तैनात हैं। निरीक्षक पद पर पदोन्नति मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। साथ ही उम्मीद जताई कि वह अपने नए दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ करेंगे।

पुलिस अधीक्षक ने विश्वास व्यक्त किया कि मनोज कुमार सिंह अपने कार्यों के माध्यम से पुलिस विभाग की गरिमा को और मजबूत करेंगे तथा जनसेवा के संकल्प को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

पदोन्नति के अवसर पर उन्हें शुभकामनाएं देते हुए उनके बेहतर कार्यकाल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें