धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मऊ। दक्षिण टोला थाना क्षेत्र में गुम हुए एक मोबाइल फोन को साइबर पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल की मदद से बरामद कर उसके वास्तविक मालिक को सुपुर्द कर दिया। बरामद मोबाइल की कीमत करीब 13 हजार रुपये बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर के निर्देशन में गुम और खोए हुए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी नगर नितेश प्रताप सिंह के नेतृत्व में दक्षिण टोला पुलिस टीम ने शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए मोबाइल फोन बरामद किया।
पुलिस के अनुसार, भटकुआपट्टी निवासी अबु ओजैफा पुत्र शमीम अहमद का मोबाइल फोन गुम हो गया था। शिकायत के बाद पुलिस टीम ने CEIR पोर्टल के माध्यम से मोबाइल को ट्रेस कर बरामद किया। इसके बाद आवश्यक तस्दीक के पश्चात मोबाइल उसके वास्तविक मालिक को सौंप दिया गया।
मऊ पुलिस ने आमजन से अपील की है कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं अथवा साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी सुनिश्चित की जा सके।
