धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ
मऊ। दोहरीघाट थाना पुलिस ने मारपीट व क्रूरता के मामले में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को ग्राम चौराडीह से गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया।
पुलिस अधीक्षक मऊ कमलेश बहादुर के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह के कुशल नेतृत्व में दोहरीघाट पुलिस टीम ने 19 अगस्त 2026 को ग्राम चौराडीह में दबिश देकर मुकदमा अपराध संख्या 193/2026 से संबंधित तीन वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुभाष चन्द्र पुत्र स्व. कन्हैया लाल, विपिन कुमार पुत्र सुभाष चन्द्र और भानमती पत्नी सुभाष चन्द्र, निवासीगण ग्राम जमीरा चौराडीह, थाना दोहरीघाट, जनपद मऊ के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार आरोपियों के खिलाफ थाना दोहरीघाट में धारा 115(2), 352, 351(3), 3(5) और 89 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद तीनों आरोपियों का चालान न्यायालय किया गया।
वहीं, 17 अगस्त को थाना कोपागंज क्षेत्र के जोगी वीर बलुआ कबड्डी मैदान में खेल में हार-जीत को लेकर हुई मारपीट के मामले में क्षेत्राधिकारी घोसी जितेन्द्र सिंह की ओर से भी जानकारी दी गई है।
