दीपिका शर्मा प्रकरण में धरना, पीड़ित परिवार के लिए उठीं चार मांगें


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

मऊ। दीपिका शर्मा प्रकरण में पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग को लेकर शनिवार को जिलाधिकारी परिसर में धरना दिया गया। प्रदर्शनकारियों ने मामले में निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई के साथ पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी और आवास/भूमि उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

धरने का नेतृत्व युवा मंच के अध्यक्ष एवं घोसी विधानसभा से पीस पार्टी के प्रत्याशी नवल किशोर शर्मा एडवोकेट ने किया। उन्होंने कहा कि वह प्रकरण के प्रथम दिन से ही पीड़ित परिवार की आवाज लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से उठाते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि गोरखपुर, लखनऊ और मऊ में परिवार के पक्ष में आवाज उठाई गई है और न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा।

चार प्रमुख मांगें रखीं

धरने के दौरान मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से संबोधित अपील में पीड़ित परिवार के लिए चार प्रमुख मांगें रखी गईं। इनमें एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, भूमि या आवास का उचित आवंटन तथा मामले में विधि के अनुसार निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए शीघ्र न्याय दिलाने की मांग शामिल रही।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पीड़ित परिवार की स्थिति को देखते हुए सरकार को संवेदनशीलता के साथ उनकी मांगों पर विचार करना चाहिए और जल्द उचित निर्णय लेना चाहिए।

धरने में बॉबी शर्मा, गजरा वर्मा, सुभाष पटेल, सनाउल्लाह आजमी, शुभम गौड़, सत्यजीत विश्वकर्मा, श्याम यादव और रंजीत राजभर समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें