कस्बा बाजार में सीसी रोड, नाला और स्ट्रीट लाइट कार्य का अध्यक्ष ने किया निरीक्षण


धर्मेन्द्र भारद्वाज | मऊ

स्थानीय लोगों से ली निर्माण कार्य की जानकारी, गुणवत्ता पर जताया संतोष

घोसी (मऊ)। कस्बा बाजार के मुख्य मार्ग पर कराए जा रहे सीसी रोड, नाला निर्माण और स्ट्रीट लाइट के कार्य का नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने गुरुवार को मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लेने के साथ स्थानीय लोगों से भी कार्य की गुणवत्ता और सुविधाओं को लेकर जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष ने आसपास के दुकानदारों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर निर्माण कार्य से जुड़ी समस्याओं के बारे में जानकारी ली। लोगों ने बताया कि सीसी रोड और नाला निर्माण से सड़क की स्थिति में सुधार होने के साथ जल निकासी की समस्या से भी राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, स्ट्रीट लाइट लगने से रात के समय बाजार में आवागमन अधिक सुविधाजनक होगा।

नगर पंचायत अध्यक्ष मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा कि नगर क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। सड़क, जल निकासी और प्रकाश व्यवस्था नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है और मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा।

उन्होंने संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य समय से पूरा कराने के निर्देश दिए। साथ ही निर्माण के दौरान स्थानीय लोगों और राहगीरों को अनावश्यक परेशानी न हो, इसका भी विशेष ध्यान रखने को कहा।

इस दौरान हरिकृष्ण मिश्रा उर्फ पज्जु, रघुनंदन, प्यारेलाल राजभर, मोहन गुप्ता, ठेकेदार जितेंद्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें