बाल विवाह के खिलाफ शेरपुर की महिलाओं ने भरी हुंकार, सैकड़ों ने ली बाल विवाह न करने की शपथ


भांवरकोल/ गाजीपुर। बाल विवाह मुक्त भारत कराए जाने के विभिन्न चरणों में आज ग्राम पंचायत सचिवालय शेरपुर पर उपस्थित सैकड़ो महिलाओं को बाल विवाह न करने की शपथ दिलाई गई। भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे 21 अक्टूबर 2026 से 31 दिसंबर 2026 तक “बाल विवाह मुक्त भारत अभियान” के विभिन्न चरणों में आज शुक्रवार को विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ने किया। बैठक में बाल विवाह से होने वाले दुष्परिणाम पर लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर सीएचओ हिना सुल्तान ने महिलाओं को बाल विवाह के दुष्परिणाम पर विस्तृत जानकारी दी गई । उनके द्वारा बताया गया कि बाल विवाह से बालिकाओं के शारीरिक मानसिक स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, ऐसा नहीं होना चाहिए ।सचिव सूर्यभान राय ने बताया कि बाल विवाह करना संज्ञेय अपराध है पता चलने पर संबंधित दंपति को दो वर्ष का कारावास और एक लाख का जुर्माना लगाया जा सकता है।श्री राय ने बताया कि लड़कों की 21 और लड़कियों की 18 वर्ष के बाद ही विवाह करें अवसर पर मुख्य रूप से प्रधान प्रतिनिधि जयानंद राय ओमप्रकाश राय मुन्ना पंचायत सचिव सूर्यभान राय सी एच ओ हिना सुल्तान, समूह सखी अंजू यादव, राजकुमार सहित सैकड़ो महिलाएं उपस्थित रहीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें