अजय यादव हत्याकांड में 25 हजार का इनामी सूरज राजभर गिरफ्तार


भांवरकोल (गाजीपुर)। स्थानीय पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी सूरज राजभर को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी सूरज राजभर पुत्र हरिनारायण राजभर भांवरकोल थाना क्षेत्र के वीरपुर गांव का निवासी है।

थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय ने बताया कि बीते 24 जून को वीरपुर गांव में अजय यादव की हत्या हुई थी। इस मामले में मृतक के पिता श्रीकांत यादव की तहरीर पर कुल 11 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया था। सूरज राजभर इस मामले में वांछित था और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही थी।

शुक्रवार को क्षेत्र में भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी बाहर से अपने गांव वीरपुर आ रहा है। इस पर पुलिस टीम ने पलिया-वीरपुर मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। सूरज राजभर पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष राजीव कुमार पांडेय सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें