विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान सादात के मतदान केंद्र पर राजनीतिक शालीनता की तस्वीर देखने को मिली


सादात, गाजीपुर। उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव के मतदान के दौरान सादात के मतदान केंद्र पर राजनीतिक शालीनता की तस्वीर देखने को मिली। भाजपा के पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय वोट डालकर बाहर निकल रहे थे, तभी समाजवादी पार्टी प्रत्याशी आशुतोष सिन्हा मतदान केंद्र पर पहुंचे। सिन्हा ने आगे बढ़कर डॉ. पांडेय के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच आत्मीयता भरी बातचीत हुई।दोनों ने चुनाव व क्षेत्र की राजनीतिक परिस्थितियों पर चर्चा भी की। शुक्रवार को हुए मतदान के बीच इस मुलाकात को राजनीतिक हलकों में सकारात्मक और लोकतंत्र की खूबसूरती के रूप में देखा जा रहा है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें