सादात मतदान केंद्र पर स्नातक व शिक्षक चुनाव शांति पूर्ण संपन्न, 3710 वोट के सापेक्ष 1599 वोट पड़े


सादात, गाजीपुर। प्राथमिक विद्यालय प्रथम मतदान केंद्र पर स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। नायब तहसीलदार विवेकानंद सिंह और थानाध्यक्ष तारावती देवी के नेतृत्व में प्रशासन मुस्तैद रहा।

स्नातक एमएलसी के चार बूथों पर कुल 3710 में से 1599 मतदाताओं ने वोट डाला, जिसमें 424 महिला और 1175 पुरुष शामिल रहे। शिक्षक एमएलसी के बूथ संख्या 39 पर कुल 605 में से 444 शिक्षकों ने मतदान किया, जिनमें 63 महिला और 381 पुरुष शिक्षक रहे।

बूथ संख्या 112 अ पर पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय ने दोपहर करीब साढ़े तीन बजे अपना वोट डाला। मतदान के बाद उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर हौसला बढ़ाया और दावा किया कि भाजपा की प्रचंड जीत होगी।

जिला पंचायत अध्यक्ष /प्रशासक सपना सिंह, दिनेश सिंह सिंटू, प्रद्युम्न राय, अरुण सिंह,मार्कण्डेय चौहान,पूर्व ब्लॉक प्रमुख होकाडू सिंह, ओमप्रकाश राम, शिवपुजन चौहान, शैलेश पाण्डेय, पीयूष पाण्डेय, शिवानंद सिंह मुन्ना आदि लोग मतदान शांतिपूर्ण कराने में लगे रहे

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें