बहादुरगंज, गाजीपुर। नगर पंचायत बहादुरगंज गाजीपुर में आयोजित स्व.डॉ.अरशद करीमी मेमोरियल बाल कबड्डी प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 32 टीमों ने प्रतिभाग किया। रोमांचक मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खेल प्रेमियों का उत्साह बढ़ाया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन डॉ. अबजद करीमी एवं डॉ. उमाशंकर कुशवाहा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में रमाशंकर राजभर और रेयाज अहमद अंसारी उपस्थित रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया और खेल को अनुशासन, भाईचारे तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का माध्यम बताया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मुकाबला आदर्श क्लब बहादुरगंज और आजाद क्लब बहादुरगंज के बीच खेला गया। इसमें आदर्श क्लब बहादुरगंज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आजाद क्लब को 25-11 अंकों से पराजित कर अगले चरण में प्रवेश किया।
सेमीफाइनल मुकाबलों में भी खिलाड़ियों ने जोरदार प्रदर्शन किया। पहले सेमीफाइनल में नाफे अकादमी बनारस ने आदर्श क्लब बहादुरगंज को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। वहीं दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में मऊ स्टेडियम ने बनारस की टीम को शिकस्त देकर खिताबी मुकाबले में प्रवेश किया।
फाइनल मुकाबला नाफे क्लब वाराणसी और मऊ स्टेडियम के बीच खेला गया। दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, लेकिन अंत में नाफे क्लब वाराणसी ने मऊ स्टेडियम को 20 के मुकाबले 13 अंकों से हराकर प्रतियोगिता के खिताब पर कब्जा कर लिया।
प्रतियोगिता में विशाल को मैन ऑफ द मैच तथा दानिश अंसारी को मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे जुराबाद विधानसभा के भावी प्रत्याशी ने खिलाड़ियों की हौसला अफजाई करते हुए कहा कि खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ खेल खेलना चाहिए और मेरी कामना है कि आप लोग ऐसे शानदार प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएं जबकि रेयाज अहमद अंसारी ने कहा कि हम सब आज इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन से स्वयं को काफी गर्वान्वित महसूस करते हुए डॉक्टर अरशद करीमी साहब को खिराजे अकीदत पेश करते हुए खिलाड़ियों को साधुवाद देते हैं कि आप सब लोग अपने अपने प्रदर्शन से अपने क्षेत्र का नाम रौशन करें और हार जीत की परवाह न करते हुए इसी हौसले और जज्बे के साथ लगातार आगे बढ़ते रहें।
विजेता टीम नाफे अकादमी बनारस को दस हजार का पुरस्कार डॉक्टर अबजद करीमी के द्वारा दिया जबकि उपविजेता टीम मऊ स्टेडियम को रामशंकर राजभर के हाथों पांच हजार रुपए वहीं तीसरी पोजीशन हासिल करने वाली टीम आदर्श क्लब बहादुरगंज को तीन हज़ार रुपए डॉक्टर असद करीमी दिया गया। तथा आयोजकों एवं अतिथियों द्वारा सभी खिलाड़ियों को मेडल और पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी खिलाड़ियों, निर्णायकों आकिब बन्दीघाट, नईम अंसारी, तथा अंकेश मद्धेशिया, जबकि कमेंट्री मुजीबुर्रहमान अंसारी आमिर सुहैल तथा अमन ने जबकि स्कोरिंग ताहिर,किशन और सैफ ने की वहीं पर डॉक्टर असद करीमी ने अतिथियों और दर्शकों के प्रति आभार जताया।
आयोजन के दौरान खेल मैदान में खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे। इस अवसर पर हाजी रशीद अंसारी, नौशाद अयान, विनय यादव, प्रदीप राजभर, अखलद करीमी, रिज़वान अंसारी, रिज़वान रेयाज, विशाल, आसिफ, आलोक, अकबर अली, जियाउर्रहमान, सगीर अहमद , अब्दुर्रहमान, शज़र अल्ताफ के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
