रोटरी क्लब गाज़ीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह का सत्यदेव कॉलेज परिसर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन


बाराचंवर। गाज़ीपुर जनपद के सामाजिक इतिहास में रोटरी क्लब की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में श्रीमती विनीता सिंह ने अपने सामाजिक योगदान और सेवा भाव से एक विशिष्ट पहचान बनाई है। गाज़ीपुर से लेकर शिकागो स्थित रोटरी इंटरनेशनल के मुख्यालय तक की उनकी यात्रा सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का प्रेरक उदाहरण है।

सत्यदेव कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस, गाज़ीपुर की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह एवं डॉ. सानंद सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

उन्होंने कहा की हम सभी के लिए यह गौरव का विषय है कि रोटरी क्लब के परिवार से जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा एवं जनकल्याण के विभिन्न आयामों में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। हमारा संकल्प है कि सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुँचाया जाए। सेवा ही संकल्प, समाज का कल्याण ही लक्ष्य।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें