70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गाजीपुर के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते


सादात – गाज़ीपुर। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में 30 अक्टूबर से चल रही 70वीं प्रादेशिक विद्यालयी एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन गाजीपुर के खिलाड़ियों ने तीन पदक जीते। क्रीड़ा सचिव आकाश सिंह ने बताया कि सुभाष विद्या मंदिर बहरियाबाद के शुभम यादव ने अंडर-19 बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। बापू इंटर कॉलेज सादात के आदित्य यादव ने 3000 मीटर में रजत और एमए अंसारी इंटर कॉलेज मोहम्मदाबाद के कृष्णा प्रजापति ने हाई जंप में कांस्य पदक जीता। पहले दिन रेवतीपुर की आरती यादव ने अंडर-17 बालिका वर्ग 1500 मीटर में रजत जीता था। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रकाश सिंह सहित प्रधानाचार्यों ने खिलाड़ियों को बधाई दी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें