भदौरा ब्लॉक में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विधान परिषद चुनाव का मतदान


सेवराई (गाजीपुर)। विधान परिषद चुनाव के तहत शुक्रवार को भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन का मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। मतदान के लिए ब्लॉक मुख्यालय परिसर में दोनों निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग दो मतदान केंद्र बनाए गए थे। सुबह आठ बजे शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम चार बजे तक चली। मतदान के दौरान पुरुष एवं महिला मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

शिक्षक निर्वाचन के लिए कुल 172 मतदाता पंजीकृत थे, जिनमें से 121 मतदाताओं ने मतदान किया। जिसमें 102 पुरुष व 19 महिलाओं ने मतदान किया वहीं, स्नातक निर्वाचन में कुल 1,141 मतदाताओं के सापेक्ष 484 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। जिसमें 404 पुरुष व 80 महिलाओं ने मतदान किया दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान को लेकर मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

चुनाव को निष्पक्ष एवं सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। मतदान केंद्रों पर पुलिस बल की तैनाती के साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित संबंधित अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

अधिकारियों की निगरानी में पूरे दिन मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चलती रही। शाम चार बजे मतदान का निर्धारित समय समाप्त होने के साथ ही भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर मतदान संपन्न हो गया। इस दौरान कहीं से भी किसी अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें