संवाददाता – त्रिलोकी नाथ राय
भाँवरकोल/गाजीपुर। निपुण भारत मिशन के अंतर्गत एफएलएन एवं एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों पर आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण का प्रथम बैच मंगलवार से ब्लॉक संसाधन केंद्र, भाँवरकोल में शुरू हुआ। प्रशिक्षण का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रशिक्षण 18 से 22 अगस्त तक आयोजित किया जाएगा।
प्रशिक्षण के दौरान शिक्षकों को बुनियादी भाषा एवं संख्या ज्ञान (एफएलएन), गतिविधि आधारित शिक्षण, एनसीईआरटी पाठ्यपुस्तकों के प्रभावी उपयोग तथा बच्चों के सीखने के स्तर के आकलन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी जा रही है। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों की शैक्षिक दक्षताओं को मजबूत करते हुए प्रत्येक बच्चे को बुनियादी भाषा एवं गणितीय दक्षताओं में निपुण बनाना है।
प्रशिक्षण के नोडल प्रशिक्षक अमित कुमार राय (एआरपी) के साथ संदर्भदाता नीरज राय (एआरपी), रविशंकर राय (एआरपी), अनुज गौड़ (सहायक अध्यापक), प्रीतू रंजन (सहायक अध्यापक) एवं अन्य प्रशिक्षकों द्वारा शिक्षकों को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
कार्यक्रम में एसआरजी रितेश सिंह की विशेष उपस्थिति रही। उन्होंने प्रशिक्षण की विभिन्न गतिविधियों का अवलोकन किया तथा शिक्षकों को प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त ज्ञान एवं कौशल को प्रभावी ढंग से कक्षा-कक्ष में लागू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों को निपुण बनाने के लिए शिक्षकों को निरंतर प्रयास करते हुए गतिविधि आधारित एवं प्रभावी शिक्षण पद्धतियों को अपनाना चाहिए।
प्रशिक्षण में शशिभूषण श्रीवास्तव, राजेश यादव, राकेश यादव, मु. आलिम हुसैन, प्रवीण राय, अशोक राय, अरविंद राय, भभूति यादव, फुलमणि गुप्ता, माया कुमारी, चेतना राय, ममता यादव, शीला यादव सहित कुल 100 शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं शिक्षामित्र उपस्थित रहे।
