सेवराई में छठ पर्व को लेकर बाजारों में उमड़ी भीड़, NH-124C पर दो घंटे तक लगा जाम


सेवराई (गाजीपुर)।‌ तहसील क्षेत्र के भदौरा बस स्टैंड पर छठ महापर्व को लेकर शनिवार को बाजारों में जमकर भीड़ उमड़ी। खरीदारी के लिए पहुंचे लोगों और वाहनों की आवाजाही बढ़ने से नेशनल हाईवे 124-सी पर दोपहर में करीब दो घंटे से अधिक समय तक जाम लगा रहा।

स्थानीय लोगों के अनुसार, हाईवे किनारे ठेला-खोमचा दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के कारण जाम की स्थिति बनी। वहीं ई-रिक्शा, टेंपो और चार पहिया वाहन चालकों द्वारा इधर-उधर वाहन खड़ा करने से आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया। इस दौरान लोगों को दूसरे संपर्क मार्गों से होकर निकलना पड़ा।

ग्रामीणों का आरोप है कि जाम के दौरान सेवराई चौकी पुलिस मौके पर मौजूद नहीं थी, जिससे यातायात व्यवस्था को सुचारू करने में देरी हुई।

क्षेत्रीय लोगों ने गहमर कोतवाली पुलिस और उच्चाधिकारियों से भदौरा बस स्टैंड पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कर यातायात व्यवस्था सुचारू करने की मांग की है, ताकि छठ पर्व पर बाजार आए श्रद्धालुओं और आम लोगों को खरीदारी में किसी प्रकार की असुविधा न हो।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें