सुपरवाइजर जितेन्द्र यादव ने विशेष अभियान के तहत मतदाता पंजीकरण केंद्रों का किया औचक निरीक्षण


बहादुरगंज (गाजीपुर)। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के क्रम में निर्वाचक नामावली में पंजीकरण से छूटे पात्र नागरिकों तथा पहली बार मतदाता बनने जा रहे युवाओं के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के उद्देश्य से जनपद के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के मतदेय स्थलों पर विशेष कैंप आयोजित किए गए। इसी क्रम में सुपरवाइजर जितेन्द्र यादव ने बहादुरगंज क्षेत्र के केएम इंटर कॉलेज, मदरसातुल मसाकीन, प्राथमिक पाठशाला बरवातर सहित अन्य मतदाता पंजीकरण केंद्रों पर आयोजित विशेष कैंपों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सुपरवाइजर ने प्राथमिक पाठशाला बरवातर के बूथ संख्या 84 से 86 तक कुल तीन बूथों तथा केएम इंटर कॉलेज के बूथ संख्या 87 से 89 तक कुल तीन बूथों पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने मौके पर मौजूद बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) से मतदाता पंजीकरण के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले फॉर्म-6, फॉर्म-7 और फॉर्म-8 के संबंध में जानकारी प्राप्त की। साथ ही कैंपों में बीएलओ की उपस्थिति और नागरिकों को दी जा रही सुविधाओं की भी जानकारी ली।

विशेष अभियान के तहत मतदेय स्थलों पर हेल्प डेस्क स्थापित की गई हैं, जहां नागरिकों को मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने, नाम हटाने तथा मतदाता विवरण में संशोधन कराने से संबंधित जानकारी और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

सुपरवाइजर जितेन्द्र यादव ने बताया कि मतदाता सूची में पहली बार नाम दर्ज कराने अथवा नाम शामिल कराने के लिए पात्र नागरिकों को फॉर्म-6 भरना होगा। वहीं, मतदाता सूची से नाम हटाने के लिए फॉर्म-7 तथा नाम, पता या अन्य निर्धारित विवरणों में संशोधन के लिए फॉर्म-8 के माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने निर्देश दिया कि नियमानुसार किसी भी मतदाता को अधिकतम 10 फॉर्म-7 ही उपलब्ध कराए जाएं।

उन्होंने संबंधित अधिकारियों और बीएलओ को निर्देशित किया कि युवा एवं महिला मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए। अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित न रहे। इसके लिए सभी संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ कार्य करने तथा पात्र नागरिकों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें