सादात पुलिस की तत्परता से 10 लोगों को अपना खोया मोबाइल थाने में कार्यक्रम के दौरान मिला वापस


गाज़ीपुर। सादात पुलिस और सर्विलांस टीम ने 10 खोए मोबाइल फोन बरामद किए। रविवार को थाने में कार्यक्रम कर थानाध्यक्ष तारावती देवी ने मालिकों को सौंपे।

क्षेत्र से कई लोगों के मोबाइल खोने की शिकायतें मिली थीं। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सादात पुलिस और सर्विलांस टीम ने जांच शुरू की। टीम ने तकनीकी मदद से सभी मोबाइलों को अलग-अलग जगहों से खोज निकाला।

मोबाइल वापस मिलने पर मालिकों के चेहरे पर खुशी दिखी। आनंद कुमार पाण्डेय, वीरेंद्र पाल, विश्वजीत निराला, विनोद कुमार, हरिकेश, सोनू कुमार, अनिल विश्वकर्मा, लालू राजाराम, अनीश यादव और रोहन कुमार ने पुलिस की कार्रवाई की तारीफ कर टीम को धन्यवाद दिया।

थानाध्यक्ष तारावती देवी ने कहा, संपत्ति सुरक्षित रखना पुलिस की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से अपने मोबाइल और सामान का ध्यान रखने की अपील की। मोबाइल ढूंढने वाली टीम में अमित कुमार, कांस्टेबल राधवेन्द्र त्रिपाठी, महिला कांस्टेबल प्रियंका और सिकंदर शामिल थे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें