बाल दिवस पर विद्यालय में आयोजित हुई ‘मेरे कल की तस्वीर’ चित्रकला प्रतियोगिता, उत्कृष्ट चित्रों का हुआ चयन


नगसर । बाल दिवस के अवसर पर कंपोजिट विद्यालय विशुनपुरा, विकास खंड रेवतीपुर में बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, कल्पनाशीलता एवं भविष्य के सपनों को अभिव्यक्त करने के उद्देश्य से ‘मेरे कल की तस्वीर’ विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी कल्पनाओं के रंगों से भविष्य के भारत, आधुनिक विद्यालय, पर्यावरण संरक्षण, विज्ञान एवं तकनीकी विकास, स्वच्छ समाज और विकसित राष्ट्र की सुंदर तस्वीरें उकेरीं। बच्चों ने अपने चित्रों के माध्यम से यह दर्शाने का प्रयास किया कि वे आने वाले कल को किस रूप में देखना चाहते हैं।

प्रतियोगिता के अंतर्गत विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों में से विद्यालय स्तर पर सर्वश्रेष्ठ चित्रों का चयन किया गया। चयन के दौरान चित्रों की मौलिकता, विषयवस्तु, रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं संदेश को विशेष महत्व दिया गया।
इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की प्रतिभा, सपनों और संभावनाओं को पहचानने का विशेष अवसर है। ‘मेरे कल की तस्वीर’ जैसी गतिविधियां बच्चों को अपनी कल्पनाओं को साकार करने तथा भविष्य के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने के लिए प्रेरित करती हैं। आज के बच्चे ही कल के जिम्मेदार नागरिक एवं राष्ट्र निर्माता हैं।

कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रखकर उनकी कला, प्रतिभा और सृजनात्मक क्षमता को उचित मंच प्रदान करना रहा। बाल दिवस पर ‘मेरे कल की तस्वीर’ चित्रकला प्रतियोगिता में अपनी कल्पनाओं को रंगों के माध्यम से उकेरते विद्यार्थी एवं चयनित सर्वश्रेष्ठ चित्र

इस अवसर पर प्रधानाध्यापक संत कुमार गुप्ता, सुधाकर सिंह मंगलदीप सिंह, धर्मेंद्र कुमार सिंह, अरशद हसन, धर्मेंद्र कन्नौजिया, मिथलेश सिंह विनोद सिंह, संजय कुमार सिंह,अवधेश विश्वकर्मा, इंद्रमोहन, आलोक कुमार मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें