भांवरकोल राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर भारी वाहनों का दबाव, घंटों जाम में जूझ रहे राहगीर, जिम्मेदार विभाग मौन…


भांवरकोल (गाजीपुर)। बिहार से उत्तर प्रदेश की ओर आने वाले ट्रेलरों और भारी वाहनों की बढ़ती संख्या ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 पर यातायात व्यवस्था को बदहाल कर दिया है। भरौली-गाजीपुर मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले लंबे जाम से राहगीरों को घंटों परेशानी झेलनी पड़ रही है। स्कूली बच्चों, मरीजों और एंबुलेंस तक को जाम में फंसना पड़ रहा है।

बढ़नपुरा की संकरी पुलिया, सड़क पर गहरे गड्ढे और भारी वाहनों का दबाव जाम की प्रमुख वजह बन रहे हैं। वहीं पातालगंगा, जसदेवपुर मोड़, भांवरकोल चट्टी और मच्छटी चट्टी सहित कई स्थानों पर अतिक्रमण ने समस्या को और गंभीर बना दिया है। जाम से बचने के लिए वाहन चालकों को कई किलोमीटर तक रास्ता बदलना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क की बदहाली और अतिक्रमण के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ रही है। लोगों ने संबंधित विभागों से सड़क मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की मांग की है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजीव पांडेय ने बताया कि यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए पुलिस बल लगातार लगाया जा रहा है। पुलिसकर्मी मौके पर तैनात रहकर जाम हटाने और वाहनों का आवागमन सामान्य कराने में जुटे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें