मुहम्मदाबाद और भांवरकोल में लगेगा बीआरसी ग्रुप का रोजगार मेला, 1000 से अधिक युवाओं को नौकरी देने का लक्ष्य….


गाजीपुर। जिले के बेरोजगार युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में बीआरसी ग्रुप ने बड़ी पहल की है। मुहम्मदाबाद और भांवरकोल ब्लॉक में दो दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें 1000 से अधिक पदों पर भर्ती होगी। आयोजन का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को रोजगार का अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।

मुहम्मदाबाद ब्लॉक में 13 और 14 नवंबर तथा भांवरकोल ब्लॉक में 16 और 17 नवंबर को रोजगार मेला लगेगा। इसमें इंजीनियरिंग, सिविल, इलेक्ट्रिकल, मैनेजमेंट, तकनीकी एवं सपोर्ट स्टाफ सहित विभिन्न पदों पर भर्ती होगी। इसके अलावा ट्रक, डंपर, ट्रेलर चालक और जेसीबी, एक्सकेवेटर, लोडर ऑपरेटरों के लिए भी अवसर उपलब्ध होंगे।

इस आयोजन में अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक अरुण कुमार राय, उपाध्यक्ष अनुराग राय (राहुल) तथा संयोजक वीरेंद्र कुमार राय ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना उनका संकल्प है। उनका प्रयास है कि क्षेत्र के युवाओं को अपने ही जिले में बेहतर रोजगार के अवसर मिलें और उन्हें नौकरी के लिए दूसरे शहरों में भटकना न पड़े।

रोजगार मेले का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित है। इच्छुक अभ्यर्थी अपना बायोडाटा और आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंच सकते हैं। बायोडाटा व्हाट्सऐप नंबर 9287072901 पर भी भेजा जा सकता है। ईमेल: job.fair@badriaraico.com।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें