भदौरा ब्लॉक मुख्यालय पर हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दीपोत्सव, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ने कर्मियों को बांटी मिठाई


भदौरा (गाजीपुर)। विकास खंड भदौरा मुख्यालय पर दीपावली पर्व के पूर्व हर्षोल्लास और उत्साह के साथ दीपोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खां ने ब्लॉक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ दीपावली की खुशियां साझा कीं। आतिशबाजी के बीच उन्होंने सभी ब्लॉक कर्मियों को मिठाई वितरित कर दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पूरे परिसर में उत्सव का माहौल देखने को मिला।

इस दौरान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि औरंगजेब खां ने कहा कि दीपावली आपसी प्रेम, भाईचारे, सौहार्द और खुशियों का पर्व है। यह त्योहार हमें आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे के साथ मिल-जुलकर रहने तथा समाज में सद्भाव बनाए रखने का संदेश देता है।

उन्होंने कहा कि ब्लॉक के अधिकारी और कर्मचारी विकास कार्य को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने दीपावली की शुभकामनाएं दीं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें