अवैध तमंचा और कारतूस के साथ बिहार के दो युवक गिरफ्तार


सेवराई (गाजीपुर)। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर थाना पुलिस ने शुक्रवार की रात बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध असलहा और कारतूस के साथ बिहार के दो युवकों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो अवैध देशी तमंचा, .315 बोर के दो जिंदा कारतूस, 300 रुपये नकद सहित अन्य सामान बरामद किया है। दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक गाजीपुर के निर्देश पर अपराधियों की धरपकड़ और अवैध असलहों की रोकथाम के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में चौकी प्रभारी बारा उ0नि0 इन्दु कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में भ्रमण एवं रात्रि गश्त कर रहे थे। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने पिपापुल के पास सड़क किनारे स्थित एक झोपड़ी से शुक्रवार की रात करीब 2:30 बजे दो संदिग्ध युवकों को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध देशी तमंचा और दो जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुए।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान छोटू कुमार पुत्र पप्पू सिंह, निवासी चौसा, थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर (बिहार), उम्र करीब 20 वर्ष तथा शमशेर मुस्तफा उर्फ मुस्तफा हयात पुत्र मुस्तफा हयात, निवासी ग्राम चौसा कुआंपानी, थाना मुफस्सिल, जनपद बक्सर (बिहार), उम्र करीब 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से 300 रुपये, एक प्लास्टिक की डिब्बी, एक छोटा टॉर्च और खैनी की पुड़िया भी बरामद की है।

प्रभारी निरीक्षक का बयान: प्रभारी निरीक्षक गहमर नन्द कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर क्षेत्र में अपराधियों और अवैध असलहों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दोनों युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध तमंचे और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी बारा उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी, कांस्टेबल प्रशान्त पाण्डेय, अजय राय और लोकेन्द्र यादव शामिल रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें