विद्यालय में हर्षोल्लास के साथ डांडिया एवं नवरात्रि उत्सव


बाराचंवर। डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर में नवरात्रि के पावन अवसर पर डांडिया एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक परिधानों में डांडिया की मनमोहक प्रस्तुति देकर वातावरण को उल्लासमय बना दिया।कार्यक्रम का विशेष आकर्षण UKG के नन्हे विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत ‘नवदुर्गा’ पर आधारित लघु नाटिका रही। बच्चों की शानदार प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया और उपस्थित लोगों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ. प्रेरणा राय ने सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं और पर्व के महत्व को उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा के साथ मनाने का संदेश दिया।पूरे कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने जमकर आनंद लिया और नृत्य-संगीत के साथ नवरात्रि उत्सव को यादगार बनाया। कार्यक्रम का सफल आयोजन सुश्री अंजलि राय एवं सुश्री नेहा राय के संयोजन में किया गया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें