सेवराई (गाजीपुर)। स्थानीय तहसील क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-124 पर बिजुलिया बाबा के समीप रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में एक महिला समेत चार बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को एंबुलेंस के जरिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भदौरा पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गहमर थाना क्षेत्र के देवकली गांव के समीप एनएच-124 पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में अजय श्रीवास्तव (45) पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव (43), सूर्यकुमार यादव (27) पुत्र कपिलदेव यादव तथा सनोज (20), निवासी सुहवल, गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भदौरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है। क्षेत्र के देवकली गांव के समीप एनएच-124 पर रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना में अजय श्रीवास्तव (45) पुत्र वीरेंद्र श्रीवास्तव, सुनीता श्रीवास्तव (43), सूर्यकुमार यादव (27) पुत्र कपिलदेव यादव तथा सनोज (20), निवासी सुहवल, गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सीएचसी भदौरा ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन उनकी हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो बाइकों की भिड़ंत से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
