राष्ट्रीय राजमार्ग 124डी पर अधूरा नाला निर्माण, सादात में राहगीर गिर रहे, बिमारियों का खतरा बढ़ा


सादात के दीनदयालनगर में राष्ट्रीय राजमार्ग 124डी के किनारे नाले का निर्माण अधूरा है। यूनियन बैंक के पास यह अधूरा नाला राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन गया है। यहां प्रदूषित पानी जमा होने से संक्रमित बीमारियों का खतरा बढ़ गया है।

सड़क किनारे गड्ढे में नाले का गंदा पानी जमा रहता है, जिससे तेज दुर्गंध आती है। यूनियन बैंक के पास प्रतिदिन हजारों ग्राहक आते हैं, लेकिन दुर्गंध के कारण वे यहां रुकने से बचते हैं। इससे छोटे दुकानदारों का व्यापार प्रभावित हो रहा है और वे स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं से ग्रस्त हैं।

इसके अतिरिक्त, राजमार्ग पर स्वीकृत जंक्शनों का निर्माण भी नहीं हुआ है। इससे वाहनों को मुड़ने में काफी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जंक्शन न होने के कारण तेज रफ्तार गाड़ियों से आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं।

राहगीरों और स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से अधूरे नाले के निर्माण और स्वीकृत जंक्शनों को जल्द बनाने की अपील की है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें