कामरेड स्व. इकबाल अहमद की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी आयोजित


कासिमाबाद, गाजीपुर। महाराणा प्रताप ब्लॉक सभागार कासिमाबाद में कामरेड स्वर्गीय इकबाल अहमद की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा एवं गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके सामाजिक योगदान, संघर्षों और विचारों पर प्रकाश डालते हुए लोगों से उनके पदचिह्नों पर चलने की अपील की। इस अवसर पर पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों को सम्मानित किया गया, वहीं दिव्यांगजनों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण भी किया गया।कार्यक्रम में पूर्व मंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा मुख्य अतिथि तथा सुरेंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरूआत शादाब मऊवी ने कामरेड इकबाल अहमद को खिराजे अकीदत पेश करते हुए उनकी शान में नज़्म का नजराना पेश किया जिसको उपस्थित लोगों ने काफी सराहा कार्यक्रम को अध्यक्षता आरपी पांडेय ने की, जबकि संचालन जनक कुशवाहा ने किया।इस दौरान भाजपा नेता विजय शंकर राय ने कामरेड इकबाल अहमद को सच्चा रहनुमा बताते हुए कहा कि उन्होंने समाज के लोगों के हितों के लिए काम किया और अपने विचारों एवं संघर्षों से लोगों को प्रेरित किया। आज के दौर में इकबाल अहमद जैसे लोगों की सख्त जरूरत है जबकि अनुराग सिंह ने कहा कि आज थाने और तहसीलों में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं हो रही है आज फिर से कामरेड इकबाल जैसे तेवर की जरूरत है हम सबको उनसे प्रेरणा लेने की जरूरत है वहीं पर ब्रजभूषण सिंह ने कहा कि आज इस गोष्ठी के अवसर हम जैसे लोगों को एकत्र देखकर लोगों को काफी हैरत होती है हम सब इंसानियत की जरूरत है कामरेड इकबाल अहमद के आदर्शों को आत्मसात करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है जबकि रामदरश यादव ने कहा कि हम सब लोग अपने महापुरुषों को याद करते हुए इनके बताए हुए रास्ते पर चलने से ही सफलता मिलेगी। वक्ताओं ने कहा कि कामरेड इकबाल अहमद का जीवन सामाजिक सरोकारों और जनहित के प्रति समर्पण का उदाहरण है। उनके विचारों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

मुख्य अतिथि सैय्यदा शादाब फातिमा ने अपने संबोधन में वर्तमान परिस्थितियों का उल्लेख करते हुए लोगों से कामरेड इकबाल अहमद जैसे क्रांतिकारियों का साहस दिखाने की अपील की। उन्होंने कहा कि समाज में अन्याय और जनसमस्याओं के खिलाफ आवाज उठाने के लिए हिम्मत और एकजुटता जरूरी है।

वहीं, अनिल सिंह ने कहा कि सरकार हर उठने वाली आवाज को दबा देना चाहती है। उन्होंने आरोप लगाया कि धरना-प्रदर्शन से सरकार डर रही है, इसलिए लोगों को हिरासत में लिया जा रहा है। वक्ताओं ने जनहित के मुद्दों पर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाने और सामाजिक एकता बनाए रखने पर जोर दिया।

श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने कामरेड इकबाल अहमद के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया। कार्यक्रम में पत्रकारों एवं प्रबुद्धजनों का सम्मान और दिव्यांगजनों को कंबल वितरण सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता का संदेश बना।

अंत में कामरेड स्व. इकबाल अहमद के पुत्र इरशाद अहमद ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों, वक्ताओं, पत्रकारों, प्रबुद्धजनों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा नेता विजय शंकर राय, पूर्वमंत्री सैय्यदा शादाब फातिमा, पूर्वमंत्री एवं विधायक सुरेन्द्र सिंह, ज्ञानचंद्र राम, रमेश सिंह यादव, ब्रजभूषण सिंह, अनुराग सिंह, रामदरश यादव, प्रभु चौहान, रविंद्र यादव, इरशाद अहमद, नंदा राजभर, शिवकुमार यादव के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें