बसुका गांव के बाहर 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी पहचान कराने में जुटी पुलिस, शव जिला मुख्यालय की मर्चरी भेजा गया


सेवराई (गाजीपुर)। गहमर थाना क्षेत्र के बसुका गांव के बाहर मंगलवार को करीब 25 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर आसपास के ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही गहमर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को अपने कब्जे में ले लिया।

 

पुलिस ने मृतक की पहचान कराने के लिए स्थानीय ग्रामीणों से पूछताछ की। साथ ही सोशल मीडिया के विभिन्न माध्यमों पर युवक की तस्वीर और हुलिया साझा कर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी। इसके बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए शव को सुरक्षित रखवाने के लिए जिला मुख्यालय स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया।

 

थाना निरीक्षक नंदकुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मृतक के शरीर पर किसी प्रकार के चोट या संघर्ष के निशान नहीं मिले हैं। मृतक की उम्र लगभग 25 वर्ष प्रतीत हो रही है। वह लाल रंग की शर्ट तथा नीले रंग की चड्डी पहने हुए था। उसके हाथ और शरीर पर सफेद दाग भी मौजूद हैं ।

 

पुलिस मृतक की पहचान कराने के साथ-साथ उसकी मौत के कारणों की भी जांच कर रही है। आसपास के थानों को भी सूचना भेजी गई है तथा गुमशुदगी के मामलों का मिलान कराया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पहचान होने के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा। फिलहाल शव को मर्चरी में सुरक्षित रखकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें