सादात गाज़ीपुर
सादात क्षेत्र के खुटहिं ग्राम में अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार उत्तराखंड के तत्वाधान में” पर्यावरण संरक्षण” और “एक वृक्ष दस पुत्र समान “पर आधारित संगोष्ठी तथा पूजन -हवन, यज्ञ का आयोजन हुआ जिसमें ग्राम वाशियो व क्षेत्र वाशियो के साथ भारतीय जनता पार्टी मंडल सादात उत्तरी के अध्यक्ष दिनेश सिंह सिंटू, वरिष्ठ नेता प्रद्युम्न राय, युवा मोर्चा नेता आदर्श राय, मनोज चौरसिया, डॉ पियूष पांडेय, रामप्रवेश सिंह, खुटहीं बूथ अध्यक्ष रमेश पांडेय तथा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित हुए। स्वागत आशुतोष पांडेय, संतोष पांडेय, नीरज पाण्डेय तथा रविंद्रनाथ श्रीवास्तव ने किया।
