गाजीपुर: उत्तरप्रदेश सरकार के निर्देश पर शुक्रवार को आकाक्षात्मक ब्लाक सादात में शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के भौतिक निरीक्षण हेतु विशेष सचिव अपर आयुक्त(प्रशासन) परिवहन चित्रलेखा सिंह ने शुक्रवार को ब्लाक मुख्यालय, सीएचसी ,सहित ग्रामीण क्षेत्रों के विभिन्न गांवों में स्थलीय निरीक्षण किया। दोपहर में जिला मुख्यालय से आने के बाद उन्होंने ब्लाक सभागार में शिक्षा, स्वास्थ्य, बालविकास परियोजना, पंचायत विभाग,जलकल विभाग, पशुपालन विभाग,कृषि सहित, अन्य विभागों के अधीकारियों से जानकारी लेते हुए कार्यों पर संतोष जताया। इस दौरान उन्होंने सभी विभागों के अधीकारियों को चेताया कि शासन द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के क्रियान्वयन में कोई कोताही नहीं बरतें। जनता को योजनाओं का लाभ मिलना चाहिए । लापरवाही बरतने पर कार्रवाई निश्चित होगी। इस दौरान चिकित्साधिकारी डा पंकज कुमार सिंह से महिलाओं के स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं, ब्लड प्रेशर, डायबिटीज आदि के बारे में जानकारी प्राप्त किया। इसके अलावा उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी सीताराम यादव से ब्लाक में छात्र अध्यापक अनुपात के साथ ही द्विव्यागंबच्चो के शिक्षण कार्य पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने बाल विकास परियोजना की सीडीपीओ सोनम सिंह से कुल सात बिंदुओं पर जानकारी प्राप्त की। इसके अलावा एडीओ पंचायत इरसाद जफर, आदि से समीक्षा जानकारी प्राप्त की। इसके बाद वह सीएचसी सादात पर निरीक्षण की वहां उन्होंने कर्मचारियों की उपस्थिति, रजिस्टर, उपलब्ध दवाएं, ओटी रुम आदि को देखा। इसके बाद वह ग्रामपंचायत डोरा के सचिवालय, प्राथमिक विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र आदि का निरीक्षण किया।इस दौरान उन्होंने गांव की दो गर्भवती महिलाओं सीमा व आरती की विधिवत गोद भराई कि तथा एक बच्चे को खीर खिलाकर अन्नप्राशन संस्कार किया। गांव की प्रधान वंदना राय ने विशेष सचिव चित्रलेखा का स्वागत किया।तत्पश्चात डढ़वल ग्राम में निरिक्षण किया lइस मौके पर खंड विकास अधिकारी डा सरजीत सिंह, ग्राम विकास अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह,ग्राम विकास अधिकारी राजेश कुमार, सी ऍम फेलो डा.बृजेश सिंह ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डा. अनिल कुमार राय सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
सादात ब्लॉक समेत क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो का भौतिक निरिक्षण विशेष सचिव उत्तरप्रदेश चित्रलेखा सिंह ने किया
