रेलवे किनारे जान जोखिम में डालकर आवागमन को मजबूर ककरही डेरा के ग्रामीण मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्राम प्रधान व इंसाफवादी पार्टी प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन


सेवराई (गाजीपुर)। तहसील क्षेत्र के देहवल ग्राम पंचायत अंतर्गत ककरही डेरा के ग्रामीण आज भी सुरक्षित आवागमन के लिए तरस रहे हैं। गांव तक पहुंचने के लिए समुचित मार्ग नहीं होने से लोगों को रेलवे लाइन के किनारे से होकर गुजरना पड़ता है, जिससे हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।

इस गंभीर समस्या को लेकर ग्राम प्रधान एनामुद्दीन खान तथा इंसाफवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष फरीद अहमद गाजी ने सोमवार को उपजिलाधिकारी सेवराई गजराज सिंह यादव से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ककरही डेरा के लिए सुरक्षित संपर्क मार्ग का निर्माण कराए जाने की मांग की।

ज्ञापन में बताया गया कि सड़क के अभाव में बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों सहित सभी ग्रामीणों को प्रतिदिन रेलवे ट्रैक के किनारे से आवागमन करना पड़ता है। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि किसी भी समय बड़े हादसे का कारण बन सकती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र स्थायी समाधान कर सुरक्षित मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की।

उपजिलाधिकारी गजराज सिंह यादव ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश देने तथा समस्या के जल्द समाधान का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि लंबे समय से चली आ रही इस समस्या का शीघ्र समाधान होगा, जिससे उन्हें सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें