देवकली में मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ, खाद्य प्रसंस्करण से रोजगार के अवसरों पर दिया गया प्रशिक्षण


नंदगंज (गाज़ीपुर )गाज़ीपुर। राजकीय फल संरक्षण केंद्र के तत्वावधान में ग्राम पंचायत सोनौली, न्याय पंचायत देवकली, विकासखंड देवकली में आयोजित दो दिवसीय मुख्यमंत्री स्वरोजगार प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार, 22 जुलाई 2026 को खंड विकास अधिकारी देवकली जलालुद्दीन ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण किट एवं बैग वितरित किए तथा खाद्य प्रसंस्करण के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में राजकीय फल संरक्षण केंद्र के फल संरक्षण प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने आत्मनिर्भर भारत की अवधारणा पर प्रकाश डालते हुए खाद्य प्रसंस्करण आधारित रोजगार के विभिन्न अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के माध्यम से आटा चक्की, फल प्रसंस्करण इकाई तथा अन्य लघु उद्योग स्थापित कर ग्रामीण युवा एवं महिलाएं कम लागत में सफल उद्यमी बन सकते हैं।

कार्यक्रम में राजू फ्रूट प्रोडक्ट्स, वाराणसी के संस्थापक ने खाद्य प्रसंस्करण इकाई की स्थापना एवं सफल उद्यम संचालन के अपने अनुभव प्रतिभागियों के साथ साझा किए। वहीं खाद्य प्रसंस्करण प्रवक्ता कमलेश कुमार पांडे एवं खाद्य प्रसंस्करण वैज्ञानिक सूरज कुमार ने उद्योग नीति, स्वरोजगार योजनाओं तथा उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की जानकारी देते हुए कम लागत में बेहतर आय अर्जित करने के उपाय बताए।

कार्यक्रम के अंत में राजकीय फल संरक्षण केंद्र, गाज़ीपुर के प्रभारी सैयद हाशिम महमूद ने विभाग की विभिन्न योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने आटा चक्की, दाल मिल, मसाला मिल, पनीर, खोवा सहित अन्य लघु उद्योगों की स्थापना की प्रक्रिया एवं उपलब्ध सरकारी सहायता के संबंध में प्रतिभागियों को अवगत कराया।

इस अवसर पर प्रेम प्रकाश सहित बड़ी संख्या में लाभार्थी, ग्रामीण एवं प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें