आंधी-पानी ने उजाड़ी बिजली व्यवस्था, 50 से अधिक पोल गिरे


भांवरकोल। मंगलवार रात करीब 10 बजे आई तेज आंधी और बारिश ने भांवरकोल क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। शेरपुर, पखनपुरा, कुंडेसर, बालापुर, भांवरकोल और खैराबारी फीडरों पर बड़ी संख्या में बिजली के खंभे और तार क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। भीषण गर्मी के बीच बिजली गुल होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, वहीं पेयजल संकट भी गहरा गया है।

विद्युत विभाग के लाइनमैन हृदय प्रजापति, जय गोविंद और दीनबंधु राय ने बताया कि शेरपुर फीडर में 3, बालापुर में 7, कुंडेसर में 15, पखनपुरा में 12 और भांवरकोल फीडर में 16 बिजली के खंभे टूटकर गिर गए हैं। वहीं खैराबारी फीडर के जगदीशपुर क्षेत्र में ट्रांसफार्मर सहित कई पोल धराशायी हो गए।

घटना के बाद विभागीय कर्मचारी और लाइनमैन सुबह से ही युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य में जुटे हुए हैं। हल्का के जेई चंदन सिंह ने बताया कि शेरपुर, कुंडेसर और बालापुर फीडरों की आपूर्ति दोपहर तक बहाल कर दी गई है, लेकिन पखनपुरा और भांवरकोल फीडरों में भारी क्षति होने के कारण अभी बिजली आपूर्ति बाधित है।

उन्होंने बताया कि क्षतिग्रस्त पोल और तारों की मांग गाजीपुर मुख्यालय को भेज दी गई है। सामग्री उपलब्ध होते ही तेजी से कार्य कर क्षेत्रवासियों को जल्द बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

आंधी-पानी के इस कहर से पूरे क्षेत्र में जनजीवन प्रभावित हो गया है और ग्रामीण बिजली बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें