मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने किया रुद्राभिषेक


मुहम्मदाबाद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में बुधवार को मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भव्य धार्मिक आयोजन कर राष्ट्र की समृद्धि और विकसित भारत के संकल्प की कामना की। बैजलपुर स्थित प्राचीन सोमेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा नेता पीयूष कुमार राय की सक्रिय भूमिका और नेतृत्व विशेष रूप से चर्चा का केंद्र रहा।

कार्यक्रम का आयोजन पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष सुनील सिंह के नेतृत्व में हुआ, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक, हवन-पूजन और भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसमें सहभागिता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु एवं राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर भाजपा नेता पीयूष कुमार राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता, वैश्विक सम्मान और सांस्कृतिक गौरव की नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

पीयूष राय ने कहा कि “विश्वास के, विकास के और जनकल्याण के 12 वर्ष” केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि देश की करोड़ों जनता के विश्वास का प्रतीक हैं। उन्होंने बाबा सोमेश्वर महादेव से प्रार्थना की कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नेतृत्व देश को विकसित भारत और विश्वगुरु बनने के लक्ष्य तक पहुंचाए।

आचार्य पंडित अभिषेक तिवारी द्वारा संपन्न कराए गए इस धार्मिक अनुष्ठान में पूर्व जिलाध्यक्ष सुनील सिंह, शशांक शेखर राय, वीरेंद्र राय, आनंद कुमार त्रिपाठी, कृपा शंकर राय, ओम प्रकाश उपाध्याय, अनिल राय मुन्ना, रविंद्र नाथ राय, प्यारे मोहन यादव, सतीश राय, पूर्णेदु राय सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान राष्ट्र की समृद्धि, सुशासन, जनकल्याण और विकसित भारत के संकल्प की सफलता के लिए विशेष प्रार्थना की गई।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें