नंदगंज (गाजीपुर) भारतीय ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन की बैठक बुधवार को नंदगंज स्थित पत्रकार परिषद के कार्यालय में राधेश्याम यादव ‘पप्पू’ की अध्यक्षता में हुई। जिसमें नये संगठन ‘भारतीय ग्रापए’ को मजबूत बनाने, पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं तथा उनके अधिकारों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वक्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कार्यरत पत्रकार समाज और प्रशासन के बीच महत्वपूर्ण कड़ी हैं। ऐसे में पत्रकारों की सुरक्षा, सम्मान और हितों की रक्षा के लिए नये संगठन को और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने की आवश्यकता है।बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने नये संगठन के विस्तार, नए सदस्यों को जोड़ने तथा पत्रकारों के हित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने पर बल दिया। वरिष्ठ वक्ताओं ने कहा कि संगठन की एकजुटता ही उसकी सबसे बड़ी ताकत है।सभी सदस्यों को संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभानी चाहिए।बैठक के दौरान आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर भी चर्चा के साथ संगठन को जनपद में अधिक प्रभावी बनाने का संकल्प लिया गया।
अंत में उपस्थित समस्त सदस्यों ने नये संगठन की मजबूती के लिए मिलकर कार्य करने का आश्वासन दिया। बैठक संचालन रविन्द्र श्रीवास्तव ने किया। बैठक में धर्मेन्द्र सिंह,नन्दलाल गिरी, सुहेल शमीम, विवेक सिंह, आबिद शमीम, पीयूष पीयूष सिंह मयंक, मो० शाहिद , छोटे लाल तथा आशा देवी आदि पत्रकार उपस्थित रहें।
