भांवरकोल । स्थानीय पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चेकिंग के दौरान फखनपुरा गांव के पास से गुरुवार को सुबह वांछित दो गो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर नशीम खां उर्फ भोला बागपत जनपद के बडौत थाना क्षेत्र के बिजरौल का तथा दिलशाद उफऀ सिक्कू कुरैशी हल्ला उर्दू कॉलोनी कल्लू टायर पंचर वाले का मकान बडौत स्थाई पता चौधराना पट्टी थाना के पास बडौत का रहने वाला है। गिरफ्तार दोनों आरोपियों के खिलाफ विधिक कार्रवाई करते हुए सुसंगत धाराओं में न्यायालय भेज दिया। इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय ने बताया कि गत 20 फरवरी को गो तस्करी के मामले में नसीम खां उर्फ भोला तथा दिलशाद कुरैशी उर्फ सिक्कु वांछित थे । गुरुवार को सुबह मुखबिर से सूचना मिलने पर थाने के उप निरीक्षक दयाशंकर सिंह पुलिस बल के साथ फखनपुरा पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास पहुंच गए। मुखबिर द्वारा बताई गई हुलिया के अनुसार वहां खड़े दोनों संदिग्धों से पूछताछ के बाद उन्हें गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय मैं प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
