श्रमजीवी पत्रकार यूनियन की बैठक संपन्न, ब्रह्मानंद पाण्डेय बने तहसील अध्यक्ष


भांवरकोल (गाजीपुर) । क्षेत्र के लठ्ठूडीह में श्रमजीवी पत्रकार यूनियन मुहम्मदाबाद तहसील इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से तहसील स्तरीय पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष पद्माकर पाण्डेय के निर्देश पर आयोजित इस बैठक में वरिष्ठ पत्रकार ब्रह्मानंद पाण्डेय को सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही ओम प्रकाश पाण्डेय को महामंत्री, बृज नारायण पाठक को उपाध्यक्ष तथा आशुतोष राय को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।

नवनिर्वाचित तहसील अध्यक्ष ब्रह्मानंद पाण्डेय ने अपने संबोधन में कहा कि संगठन को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। साथ ही पत्रकारों के मान-सम्मान, सुरक्षा एवं अधिकारों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि राष्ट्रीय संगठन द्वारा दिए गए सभी दिशा-निर्देशों का पूरी निष्ठा से पालन किया जाएगा।

बैठक में रामचंद्र सिंह, संजय पाण्डेय, जयशंकर राय, शिवम पांडेय सहित अन्य पत्रकार गण उपस्थित रहे। बैठक का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और सभी सदस्यों ने संगठन को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

error: Content is protected !!
नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9415000867 ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें